Congress Sewa Dal Protest: वोट की रक्षा के लिए कांग्रेस सेवादल के श्वेत सैनिकों का ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’
हनुमानगढ़ से 25 श्वेत सैनिकों ने 'लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह' में लिया हिस्सा
Congress Sewa Dal Protest: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अश्विनी पारीक के नेतृत्व में हनुमानगढ़ जिले से कांग्रेस सेवादल के जिला पदाधिकारियों एवं विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों सहित 25 श्वेत सैनिक जयपुर पहुंचे। यहां कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह' में शामिल होकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सत्याग्रह के दौरान मंच से संबोधित करते हुए अश्विनी पारीक ने कहा कि वोट की रक्षा के लिए राजस्थान कांग्रेस सेवादल का यह महाआंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा, अन्यथा श्वेत सैनिक जिला स्तर पर सत्याग्रह को आगे बढ़ाते हुए जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।
पारीक ने कहा कि जिला स्तर पर गांधीवादी एवं अहिंसक मार्ग पर संघर्ष करने के लिए प्रत्येक श्वेत सैनिक संकल्पित है। कांग्रेस हमेशा गांधीवादी विचारों और अहिंसा के मार्ग पर चलती आई है। इसी राह पर आगे बढ़ते हुए देश के लोकतंत्र और आम जनता के वोट के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 'लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह' तब तक जारी रहेगा, जब तक लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को पीछे हटने पर मजबूर नहीं कर दिया जाता।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल तिवाड़ी, संगठन महासचिव महेंद्र चतुर्वेदी, जिला सचिव एवं पार्षद लखविंद्र सिंह, जिला महासचिव धर्मेंद्र बजाज, आमीन खान, रामसिंह साहू, शाहरुख कुरैशी, जिला सचिव हरिराम भारद्वाज, राजप्रकाश रोहिल्ला, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश भाट, भगवाना राम, संजय होटला, हेतराम भाटी, राजेंद्र चबरवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, महेश जाखड़, राजेश पालीवाल, विजय कुमार, यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष लोकेंद्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष रफीक मोहम्मद, अकरम खान, अब्बास अली तथा यंग ब्रिगेड जिला महासचिव सुरेश दास सहित कई अन्य सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे।