हरजिंद्र बराड़ ने सचिन पायलट से मिलकर बुके व किरपाण भेंट की

प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया पायलट का आभार

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। राजस्थान प्रदेश किसान कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एवं रायसिंहनगर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान हरजिंद्र सिंह बराड़ ने रविवार को राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट से शिष्टाचार भेंट की। जयपुर में हुई इस विशेष मुलाकात के दौरान बराड़ ने अपनी इस नई और महत्वपूर्ण नियुक्ति के लिए सचिन पायलट का हृदय से आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान हरजिंद्र सिंह बराड़ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने पायलट को फूलों का बुके भेंट किया, साथ ही सिख परंपरा के अनुसार उन्हें सिरोपा पहनाकर और किरपाण भेंट कर उनका विशेष अभिनंदन किया।

श्रीगंगानगर से बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक 

इस खास मौके पर श्रीगंगानगर जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी जयपुर पहुंचा। सभी नेताओं ने हरजिंद्र सिंह बराड़ को किसान कांग्रेस की कमान सौंपे जाने पर आलाकमान और सचिन पायलट के प्रति अपनी खुशी जाहिर की। जिले से आए नेताओं ने भी सचिन पायलट को सिरोपा पहनाया और मुंह मीठा करवाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। 

सचिन पायलट से मुलाकात करने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में बलदेव सिंह बराड़, सुखजीत सिंह, गुरपाल सिंह, निशान सिंह, देवेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह बैंस, गुरप्रीत सिंह गिल, यशजोत सिंह बैंस, जगजीत सिंह, गुरमनजोत सिंह, जगजीत सिंह गोलूवाला और राजेंद्र सिंह सहित कई प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को किसान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। श्री बराड़ ने विश्वास दिलाया कि वे किसानों के हक की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

About The Author

Related Posts