अवैध असलहा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश

Published On

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (कपिल देव इन्सां)। Aurangabad News: पुलिस ने एक शातिर बदमाश को केलंकी रोड़ बालका से अवैध असलहा सहित दबोच लिया। पुलिस ने यह कार्यवाही खास मुखबिर की सटीक सूचना पर की। थाना प्रभारी विनोद कुमार को खास मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर बदमाश बालका के केलंकी रोड़ पर स्थित शमशान घाट के नजदीक अवैध तमंचे सहित मौजूद है। Bulandshahr News

थाना प्रभारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंँचकर एक युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी लिए जाने पर अभियुक्त के कब्जे से 315बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त ने पुलिस को अपना नाम रवि पुत्र प्रेमचंद निवासी बालका बताया।

अभियुक्त को जेल भेज दिया गया | Bulandshahr News

पुलिस पार्टी में थाना प्रभारी विनोद कुमार, उपनिरीक्षक स्वदेश कुमार, कांस्टेबल राजवीर सिंह तथा संदीप तौमर शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:– मजदूर व किसान संगठनों ने घर की कुर्की को रूकवाया

About The Author

Related Posts