एसएचओ कैराना के बेटे अभिषेक सिंह के जन्मदिन पर ज्ञापित की शुभकामनाएं

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री के पुत्र अभिषेक सिंह के 28वें जन्मदिन पर पुलिस स्टाफ एवं स्थानीय पत्रकारों के द्वारा शुभकामनाएं ज्ञापित की गई। इस दौरान एसएचओ के परिवार की ओर से दोपहर भोज की भी व्यवस्था की गई थी। शनिवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री के पुत्र अभिषेक सिंह का 28वां जन्मदिन था।

इस अवसर पर कोतवाली प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचे स्थानीय पत्रकारों व पुलिस स्टाफ के लोगो ने अभिषेक सिंह को उनके जन्मदिन पर भावनात्मक शुभकामनाएं ज्ञापित की। साथ ही, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया गया है कि अभिषेक सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के ज्येष्ठ पुत्र है। वह सिविल सेवा की तैयारी कर रहे है। वह वर्ष-2023 के संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) व वर्ष-2025 के प्रांतीय सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में प्रतिभाग कर चुके है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की बेटी दिव्यात्री एमबीबीएस कंपलीट कर चुकी है। एसएचओ के परिवार की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस स्टाफ व पत्रकारों के लिए दोपहर भोज की भी व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी इंस्पेक्टर पिंकी गोस्वामी, अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह, एसएसआई अरुण कुमार, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई विनोद राघव, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान, तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी, रिंकू भाटी, शहजाद अली तथा पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी, संरक्षक महराब चौधरी, निवर्तमान अध्यक्ष संदीप इन्सां, वरिष्ठ पत्रकार रियासत अली ताबिश, अंसार सिद्दीकी, मेहरबान अली कैरानवी, एम इकबाल हसन, सुनील धीमान, डॉ. अजमतुल्लाह खान, डॉ. सलीम, फारूकी, दीपक बालान, पुनीत गोयल, आशीष सैनी, स्वदेश पंवार, फारूक ए आज़म, देवराज चौहान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– केरल के पार्षदों ने देखी गुरुग्राम नगर निगम की कार्यप्रणाली

About The Author

Related Posts