दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ ही गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

Published On

राजधानी में चार से पांच दिनों तक हो सकती है बारिश

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शुक्रवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश (Rain) से शनिवार सुबह लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में पिछले तीन दिनों में तापमान में तकरीबन सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गयी है।मौसम विभाग ने पहले ही शनिवार और रविवार को मध्यम बारिश होने का पूवार्नुमान जताया था। शुक्रवार दोपहर से ही दिल्ली-एनसीआर में काले बादल दिखाई दे रहे थे। कल रात से ही कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जारी है। विभाग के अनुसार, बादलों और मौसम की स्थितियों को देखते हुए राजधानी में चार से पांच दिनों तक बारिश हो सकती है।

जानलेवा Cough Syrup : अब पानीपत में मिला कफ सिरप कंपनी का प्लांट

विभाग ने आठ से 12 अक्टूबर के बीच बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। गौरतलब है कि राजधानी से मानसून 29 सितंबर को वापसी कर चुका है और यह मानसून के बाद की पहली बारिश होगी। यह वर्षा बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित होने वाली मानसून प्रणालियों के प्रभाव के कारण होगी। इसके असर से दिल्ली सहित उत्तर भारत में कई जगहों पर बारिश होगी। लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। तापमान में गिरावट अभी कुछ दिनों तक बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के आसपास रहेगा और इसमें करीब छह डिग्री सेल्सियस की कमी आयेगी। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द रहेगा।

न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा है। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है। हवा में नमी का स्तर 81 से 96 प्रतिशत तक बनी रही। राजधानी के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों में और सुबह 8:30 बजे के बाद भी बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से आज सुबह आठ बजे तक सफदरजंग में 25.3 मिमी, पालम में 0.4 मिमी, लोदी रोड में 19.4 मिमी, रिज में 29.0 मिमी, आया नगर में 10.4 मिमी, मंगेशपुर में 1.0 मिमी, नजफगढ़ में 5.0 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी और गुरुग्राम में भी हल्की बूंदाबांदी हुई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts