रामगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी से 60 हजार ट्रांसफर कराने वाला सिपाही किया गिरफ्तार

Published On

हाथरस पुलिस लाइन में तैनात है इटावा निवासी पुलिसकर्मी

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: थाना रामगढ़ पुलिस ने मनी ट्रान्सफर की दुकान से धोखाधड़ी कर हजारों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराने वाले अभियुक्त पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। उसके पास पुलिस ने 30 हजार की नगदी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे थाना रामगढ़ ने पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग के दौरान सूचना पर अभियुक्त पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया है। Firozabad News

पुलिस ने उसे चनौरा पुल के समीप उसको पकड़ा है। पकड़े गए अभियुक्त का नाम आरक्षी गजेन्द्र सिंह पुत्र गुरुप्रसाद बताया है। वह ग्राम नगला नरिया थाना जसवन्त नगर जनपद इटावा का रहने वाला है। हाल में वह पुलिस लाइन हाथरस में तैनात है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के पास से रैपुरा रोड पर मनी ट्रान्सपर की दुकान से धोखाधड़ी कर ठगे गये 30 हजार रुपये बरामद किए हैं। विदित हो रैपुरा रोड पर मनी ट्रान्सफर की दुकान पर 8 सितंबर को एक वर्दी धारक पुलिस कर्मी ने धोखाधड़ी कर खाते में 60000 रुपये ट्रान्सफर करा लिये थे। Firozabad News

बाद में दुकानदार को चकमा देकर तुरंत मौके से फरार हो गया था। दुकानदार ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त आरक्षी गजेन्द्र सिंह पुत्र गुरुप्रसाद निवासी ग्राम नारिया, थाना जसवन्तनगर इटावा , जो पुलिस लाइन हाथरस में तैनात है का नाम प्रकाश में आया। इसी सिपाही द्वारा अन्य स्थान पर भी युवक से रुपयों को ट्रांसफर कराकर धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया था।

यह भी पढ़ें:– अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगा लहराना देश के लिए गर्व की बात: भगवंत मान

About The Author