रेणुका जैन सिखा रही महिलाओं को जीवन जीने की कला

Published On

कुकिंग और पार्लर के क्षेत्र में 3000 से अधिक महिलाएं बना चुकी है अपना कैरियर

बड़ौत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। महिला सशक्तिकरण में महिलाओं के लिए धरातल पर कार्य करने वाली रेणुका जैन किसी परिचय की मोहताज नही है। उन्होंने हजारों लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मान से जीने की राह दिखाई है। अपने पार्लर के माध्यम से रेणुका जैन ने लड़कियो और महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर उनमें आगे बढ़ने का हौंसला पैदा किया है। एक विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि वे अब तक 1500 से अधिक महिलाओ को पार्लर का कार्य और 3000 से अधिक को कुकिंग सिखा चुकी है।

यह भी पढ़ें:– Weather:- आज लू का सितम तो कल होगी बारिश

120 से अधिक क्लासेज लेकर आर्ट एंड क्राफ्ट जिसमें दिया मेकिंग, केंडल मेकिंग, रंगोली,पेपर मेसी डिजाइनिंग, फेब्रिक कलर से पॉट डिजाइनिंग, ग्लास डिजाइनिंग, फेब्रिक पेंटिंग व सिल्क पेंटिंग आदि सिखाकर महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने का अद्भुत कार्य किया। इसके साथ उन्होंने अचार जैम, जेली, मुरब्बा ,चटनी, केक व अनेको प्रकार के शरबत बनाने का भी प्रशिक्षण दिया है।वे अब तक अपने प्रशिक्षण में 45 तरह के केक सिखा चुकी है।

ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlour) के क्षेत्र में महिलाओं को सौंदर्य प्रशिक्षण भी प्रदान किया जिसमें दर्जनों महिलाओं ने पार्लर का कार्य सीखकर अपने स्वयं के पार्लर खोलकर अन्य लड़कियों व महिलाओ को भी आजीविका के अवसर प्रदान किए। 17 लड़कियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट सीखने के बाद खुद का व्यवसाय शुरू किया। वही 40 लड़कियों ने मेहंदी लगाकर अपनी आजीविका चलाई। सैकड़ो जरूरमंद लड़कियों व महिलाओ ने बेकरी के क्षेत्र में घर से अपना कार्य शुरू कर वे परिवार का मजबूत सहारा बनी।

वे क्षेत्र के विभिन्न स्कूली संस्थाओं में शिविर के माध्यम से आर्ट एंड क्राफ्ट और कुकिंग क्लास (Cooking Class) लेकर छात्राओं को हमेशा कुछ नया सीखने और उन्हें दैनिक जीवन मे प्रयोग करने के लिए प्रेरित करती रहती है। रेणुका जैन बताती है कि इस कार्य मे उनकी बेटी खुशी जैन उनका बहुत सहयोग करती है। 20 वर्षीय खुशी जैन ने भी अपनी खुद की रेणुका वेगीज एंड बेकरी खोली हुई है जिसमे वह दर्जनों तरह के केक, आइसक्रीम ,चॉकलेट और अन्य कई प्रकार की मिठाई बनाती है।जिन्हें लेने के लिए दूर दराज तक के लोग आते है।

About The Author

Related Posts