शेहला रशीद पर राष्ट्रद्रोह का केस

Published On

कश्मीर: सेना के खिलाफ झूठी बयानबाजी का आरोप

  • शेहला ने ट्वीट में आरोप लगाए थे कि कश्मीर में सेना आम लोगों को प्रताड़ित कर रही है

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की पूर्व छात्रा और कश्मीरी नेता शेहला रशीद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। शेहला रशीद पर आरोप है कि उन्होंने भारतीय सेना को लेकर फेक न्यूज फैलाई है। दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया है कि तिलक मार्ग थाने में एक वकील की शिकायत के आधार पर शेहला रशिद के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ”एफआईआर आईपीसी की धारा 124-ए (राजद्रोह), 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाने वाला) के तहत दर्ज किया गया है।

  • क्या कहा था शेहला रशीद ने

ट्वीट की एक सीरीज में शेहला रशीद ने दावा किया था कि भारतीय सेना गलत तरीके से कश्मीर में पुरुषों को उठा रही थी, घरों में छापे मार रही थी और जम्मू-कश्मीर में लोगों पर अत्याचार कर रही थी। शेहला राशिद ने दावा किया था कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए कश्मीर में मानवाधिकार का हनन कर रही है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts