Yamuna Water Level: यमुना में प्रवाहित किया गया 26,756 क्यूसेक पानी

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: हथिनीकुंड बैराज से 26,751 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया है। वहीं, कैराना में यमुना के जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। Kairana News

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने का सिलसिला बरकरार है। मंगलवार को बैराज से 26,756 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया। वहीं, यमुना का जलस्तर मंगलवार को आठ सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ में 229.33 मीटर पर पहुंच गया, जबकि यह सोमवार को 229.25 मीटर था। उधर, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को अधिकतम 26,756 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया है। फिलहाल खतरे की कोई बात नही है। कैराना में यमुना का चेतावनी बिंदु 231.000 व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर निर्धारित है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बेलगढ़ में अवैध खनन की वीडियो पर प्रताप नगर पुलिस ने कार्रवाई की

About The Author

Related Posts