सूबेदार मेजर का सेवानिवृत्ति पर पुष्प-मालाएं पहनाकर किया स्वागत

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए सूबेदार मेजर मनोज कुमार का अपराजिता ग्रुप की ओर से पुष्प-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया। विगत शनिवार को इंडियन आर्मी में सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा निवासी मनोज कुमार क्षेत्र के गांव जगनपुर में पहुंचे। जहां पर शामली-कैराना मार्ग पर जगनपुर बस स्टॉप के निकट स्थित अपराजिता फ़ूड पॉइंट्स एंड कार वाशिंग सेंटर पर अपराजिता ग्रुप की ओर से उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। Kairana News

इस दौरान सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर मनोज कुमार को पुष्प-मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके अभिनंदन किया गया। अपराजिता ग्रुप की ओर से उनके लिए दोपहर भोज की भी व्यवस्था की गई थी। मनोज कुमार ने करीब 26 वर्षों तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं प्रदान की है। वह विगत 31 मई 2025 को सेवानिवृत्त हुए है। अपराजिता ग्रुप की ओर से दिए गए सम्मान के चलते सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर मनोज कुमार गदगद नजर आए। इस अवसर पर ओनरी लेफ्टिनेंट(सेवानिवृत्त) प्रविन्द्र चौहान, कमर्शियल इंस्पेक्टर तरसपाल राठौर, सेवानिवृत्त हवलदार अरुण कालखंडे, पंजाब सिंह चौहान, प्रदीप कुमार, सुधीर कुमार, नरेश कुमार, मैनपाल, अंकित शर्मा, चरणसिंह महाराज, बृजवीर सिंह साधूराम, मोनालिसा चौहान दीपाली चौधरी आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Contract Employees of PGI: पीजीआई के 1000 अनुबंधित कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, मरीज परेशान

About The Author

Related Posts