सरकार का तनाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं होगा: बिजेंद्र सिंह 

Published On

भाकियू ने पंजाब बॉर्डरों शम्भू व खन्नौरी पर आंदोलनरत किसानों को जबरन हटाए जाने पर किया प्रदर्शन , जताया रोष

गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: भारतीय किसान यूनियन(भाकियू)ने पंजाब बॉर्डरों शम्भू व खन्नौरी पर 13 माह से भी अधिक समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों को पुलिस द्वारा जबरन हटाए जाने और गिरफ्तारी  को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ,राष्ट्रिय सचिव ओमपाल सिंह ,जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष पवन चौधरी, जिला प्रभारी  जय कुमार मलिक,युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी और महानगर अध्यक्ष सुधीर चौधरी (बाहुबली) के  नेतृत्व में  सैकड़ों भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने  प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह  ने कहा  कि सरकार का किसानों के साथ तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन के जरिए अवगत कराया गया है कि देश का किसान अपनी फसलों के वाजिब भाव के साथ उसकी गारंटी कानून की मांग सहित सभी मांगों को लेकर दिल्ली आन्दोलन से ही संघर्ष करता आ  रहा है। देश के दो बड़े किसान मोर्चा सहित कुछ जत्थेबंदियों हरियाणा व पंजाब बॉर्डरों शम्भू व खन्नौरी पर 13 माह से भी अधिक समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। केंद्र सरकार किसानों से सभी विषयों को लेकर वार्ता कर रही थी, लेकिन  19 मार्च -2025 को जब किसान संगठन व सरकार के मध्य वार्ता समाप्त हुई तो

उसके पश्चात वापिस अपने मोर्चों पर लौट रहे किसान संगठनों के नेताओं को पंजाब सरकार के द्वारा गिरफ्तार किया गया और दोनों मोर्चों को प्रशासन के द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए  धरना स्थल से  हटाया गया। वहां मौजूद बुजुर्ग किसानों व महिलाओं को भी डिटेन किया गया। जिससे देशभर के किसानों में अत्यंत रोष की स्थिति व्याप्त हुई है। ज्ञापन में यह भी खा गया कि यह हमारे अधिकारों का हनन है, क्योंकि हमें राईट टू प्रोटेस्ट’ यह अधिकार प्रदान करता है। अपील करते हुए कहा कि  विषय की गंभीरता को समझते हुए देश के किसानों के हित में उचित निर्णय लेने का कष्ट करें व न्याय दिलाने का काम करें।

इस मौके पर यह भाकियू पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे | Ghaziabad News

किसान नेता महेश यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार चौधरी ,जिला कोषाध्यक्ष पाईं चौधरी (दुहाई),युवा  जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी ,चंद्रपाल (पहलवान),जिला उपाध्यक्ष अब्दुल चौधरी ,किसान नेता  विनीत चौधरी ,राजेश चौधरी ,नीटू ,मोदीनगर तहसील अध्यक्ष अजीत चौधरी,युवा सचिव  सचिन तेवतिया , विनय चौधरी ,चमन सिंह,बिल्लू ,डॉ महमूद ,अंसा चौधरी ,डॉ आसिफ (नहाल),मुंसी नजर मोहम्मद ,खान बाबा ,डेनिश चौधरी ,आजिम चौधरी , तनुज,फौजी आजाद  (मसूरी), मुस्तफा (भोजपुर),सतेंद्र तेवतिया ,चतरपाल सिंह ,रिशपाल ,अनिल, ब्रह्मपाल सिंह (दुहाई ),सुंदर चौधरी, महेंद्र सिंह, आदि सकड़ों भाकियू पदाधिकारी।

यह भी पढ़ें:– JCB Action: भूना में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा

About The Author

Related Posts