हादसे को न्योता दे रहा तारों का मकड़जाल, विभाग मौन

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कस्बे के मोहल्ला वेदों वाला कुआं में स्थित मीना मार्किट के निकट विद्युत पोल पर तारों का मकड़जाल हादसे को दावत दे रहा है। हालांकि विभाग के नुमाइंदे सब कुछ जानकर भी मूकदर्शक बने हुए है। क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी में अत्यधिक लोड के चलते आये दिन शॉर्ट सर्किट से होने वाली आगजनी की घटनाएं बढ़ रही है। कस्बे के मोहल्ला वेदों वाला कुआं में मीना मार्किट में स्थित विद्युत पोल पर लगे केबिल हादसे को आमंत्रित कर रहे है। यहां पोल पर तारों का मकड़जाल बुना हुआ है। Kairana News

भीषण गर्मी में विद्युत यंत्रों के संचालन से अत्यधिक लोड के कारण वायरिंग पिघलने का खतरा बना रहता है। मीना बाजार नगर की व्यस्तम मार्किट में शुमार है। अगर तारों के इस मकड़जाल ने जरा-सी चिंगारी पकड़ ली तो बड़े हादसे से इनकार नही किया जा सकता है। हालांकि विभागीय नुमाइंदे इस ओर से आंखे बंद किये हुए है अथवा हादसे की प्रतीक्षा में है। वहीं, स्थानीय निवासी मुकरिम आदि ने विद्युत विभाग के अफसरों से तारों के इस मकड़जाल को विद्युत पोल से हटाए जाने की मांग की है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Bribery Arrested: बहरोड़ सदर थानाधिकारी एवं कांस्टेबल रिश्वत के रूप में आईफोन लेते गिरफ्तार

About The Author

Related Posts