सोनभद्र के रिहंद डैम में डूबने से दो युवकों की मृत्यु

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से की युवकों की तलाश शुरु

सोनभद्र एजेंसी।

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के पिपरी क्षेत्र के रिहंद डैम में डूब रहे युवकों को बचाने के चक्कर में दो युवको की डूबकर मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनपरा क्षेत्र के पूर्वी परासी गांव के तीन युवक कृष्णा, सोहन और मनीष रविवार दोपहर रिहंद डैम पर बने पुल के पास नहा रहे थे।

उन्हे नहाते देख रेणुकूट निवासी बैरागी अंसारी भी नहाने लगा। नहाते समय दो युवक पानी में डूबने लगे, जिन्हें बचाने के लिए कृष्णा सोनी(20) और रेणुकूट के दर्जी माकेट निवासी बैरागी(22) ने डूब रहे सोहन और मनीष को तो बचा लिया पर स्वयं पानी में डूब गये।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से डूबे युवकों की तलाश शुरू कराई पर देर शाम तक युवकों का पता नहीं चला। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों के मदद से बैरागी उर्फ राजीव और कृष्णा सोनी का शव मिल गया। उन्होंने बताया कि दोनों युवक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

 

About The Author

Related Posts