गोकशी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 08 दिसंबर 2025 को मामौर झील पर बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जाल से गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से हिन्दू संगठन में आक्रोश फैल गया था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की थी। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करके अगले दिन दिन ही एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को कस्बे की इमामगेट पुलिस चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान ने गोकशी की घटना में वांछित चल रहे आरोपी शमीम निवासी मोहल्ला रेतेवाला कस्बा कैराना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Bank Recruitment: पंजाब एंड सिंध बैंक में 1000 पदों की भर्ती शुरू, जल्दी करें आवेदन

About The Author

Related Posts