पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करें कार्यकर्ता…सुनील बंसल

Published On

मीरापुर (सच कहूँ न्यूज़)। Mirapur News: राष्ट्रीय महामंत्री भा.ज.पा.श्री सुनील बंसल जी का शुकतीर्थ भ्रमण के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने ग्राम भोपा में निज निवास पर उनको अंगवस्त्र और भगवान राम के दिव्य मंदिर का चित्र भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया। विदित रहे कि राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल जी ,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल जी ने आज शुक तीर्थ स्थित अपना घर आश्रम में नए आवासीय भवन के निर्माण हेतु भूमि का पूजन किया था। भोपा पहुंचने पर डा निर्वाल ने राष्ट्रीय महामंत्री का पूर्व केंद्रीय मंत्री डा संजीव बालियान, जिला अध्यक्ष डा सुधीर सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। Mirapur News

राष्ट्रीय महामंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया और भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मीरापुर विधायक श्रीमती मिथलेश पाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला मंत्री वैभव त्यागी, सुधीर खटीक पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल पाल, जिला पंचायत सदस्य अमित रावल, अमित राठी, जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतनाम सिंह बंजारा, कार्तिक काकरान, वीरपाल सहरावत आदि उपस्थित रहे। Mirapur News

यह भी पढ़ें:– ऋग्वेदा स्कूल शक्कर मंदोरी में वार्षिक उत्सव अंकुरण का आयोजन

About The Author

Related Posts