योग से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास, डॉ आकांक्षा सिंह

Published On

योग आपको हमेशा के लिए रख सकता है निरोग, नौबहार सिंह

गजरौला। (सच कहूँ/कपिल कुमार) इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चेप्टर द्वारा योग महोत्सव (Yoga Mahotsav) का आयोजन किया गया। आयुष मंत्रालय द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के 100 वें दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम की श्रेणी के मद्देनजर रखते हुए नौवें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज किया गया।

यह भी पढ़ें:– बीमा क्लैम व मुआवजा को लेकर किसानों ने रोष मार्च निकालकर प्रधान मंत्री का फूंका पुतला

कार्यक्रम का आयोजन व अध्यक्षता अनर्वाता योगा व नेचुरोपैथी वैलनेस इंस्टिट्यूट की संस्थापक निदेशक डॉ आकांक्षा सिंह के द्वारा किया गया। डॉ आकांक्षा ने कहा कि योग केवल एक प्रकार का शारीरिक व्यायाम (Physical Exercise) ना होकर एक जीवन पद्धति है जो मनुष्य की शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक व सामाजिक विकास की कुंजी है। बाह्य जगत से आंतरिक जगत की ओर यात्रा है। और कहा कि करोगे योग तो रहोगे निरोग। मंडल प्रभारी नौबहार सिंह ने कहा कि योग का अभ्यास केवल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ही सीमित ना होकर दैनिक जीवन का एक जरूरी हिस्से के रूप में शामिल होना अनिवार्य है। प्रधानाचार्य सीपी सिंह,पी टी आई शिव कुमार सिंह, संतराम सिंह का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

Related Posts