Toll Tax News: इन टोल प्लाजा पर नहीं लगेगा पैसा, सरकार ने आदेश जारी

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

देहरादून (एजेंसी)। Toll Tax News: उत्तराखंड में आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सीमा पर दिल्ली-देहरादून ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन और फिर देहरादून में उनकी जनसभा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन ने दो टोल प्लाजा और बैरियर को टोल मुक्त रखने का शनिवार को आदेश दिया है। देहरादून के जिला अधिकारी सवीना बंसल ने बताया कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण एवं देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में भारी संख्या में जनमानस के प्रतिभाग करने की संभावना को देखते हुए चाक चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले वाहनों से शहर तथा आसपास जाम की स्थिति न बने इसके लिए लच्छीवाला टोल प्लाजा को 14 अप्रैल को सुबह पांच बजे से शाम आठ बजे तक खुला रखने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान किसी भी निजी, कमर्शियल और अन्य वाहनों का टोल टैक्स नहीं काटा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे से लेकर शाम आठ बजे तक टोल प्लाजा से वाहनों का नि:शुल्क आवागमन रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अवधि में फास्ट टैग से भी किसी प्रकार का कोई टोल नहीं वसूला जाएगा। Toll Tax News

यह भी पढ़ें:– 2200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगा गाजियाबाद का स्वरूप, बनेगा इंटीग्रेटेड अर्बन हब

About The Author

Related Posts