हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More

    जानियें डेरा श्रद्धालु कैसे मनाते है जन्म दिन, मैरिज एनिवर्सरी

    Blood Donation

    सुमन कुमार इन्सां व धर्मपत्नी वीना रानी ने रक्तदान कर मनाई  खुशी

    सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए ब्लॉक अबोहर निवासी सेवादार स्टेज समिति सुमन कुमार इन्सां व धर्मपत्नी श्रीमती वीना रानी ने एक बेटे के जन्म दिन व दूसरे की मैरिज एनिवर्सरी पर शाह सतनाम जी अस्पताल में रक्तदान किया। आपको बता दें कि सेवादार सुमन कुमार इन्सां ने 73वीं बार रक्तदान किया है, जो कि बेमिशाल है। सच कहूँ से बातचीत करते हुए सुमन कुमार इन्सां ने बताया कि आज मैने 73वीं बार रक्तदान करके मुझे बहुत खुशी हो रही है। ये सब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की रहमत का कमाल है जिससे हम लगातार रक्तदान कर रहे हैं, वरना आज के दौर में रक्तदान करने से लोग घबराते है।

    रक्तदान पर पूज्य गुरु जी के वचन | Blood Donation

    पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि आज के वक्त स्वार्थ का बोलबाला है। कई नगरों में तो राम-राम कहने पर भी पूछते हैं कि क्या चाहिए? यानि ग़र्ज के बिना राम-राम भी मंजूर नहीं करते। जबकि राम-राम बोलने से मुँह पवित्र होता है, आत्मा पवित्र होती है। तो इसलिए ऐसे भयानक घोर कलियुग में, स्वार्थी युग में जो लोग परहित परमार्थ तन, मन, धन से करते हैं धन्य हैं उनके माँ-बाप और धन्य वो लोग होते हैं, जो ऐसी सेवा करते हैं।

    पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि हमने जब खूनदान का कैंप शुरू करवाया, आई कैंप लगा करते थे, उस दरम्यिान देखा कि लोग भाग-भाग कर सेवा कर रहे हैं। पर उससे पहले हमने 1980 से 1990 के बीच में कई बार देखा कि अगर ब्लड की जरूरत पड़ती तो सगा भाई सगे भाई को नहीं देता था। एक बार हम किसी के साथ गए थे तो डॉक्टर साहिबान कहने लगे कि ब्लड डोनेट करना पड़ेगा। तो मरीज के भाई का ब्लड ग्रुप उससे मिलता था। लेकिन जब उनसे मांगा गया तो वो आगे चले गए, साइड में चले गए, वापिस लौटे ही नहीं। तो ऐसा टाइम भी था। और आज राम-नाम के प्यारे लाखों में हैं, जो ब्लड डोनेट को तैयार रहते हैं, बेमिसाल, कमाल।

    पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि नौजवान पीढ़ी को हमने देखा कि विवाह शादी के दिन ब्लड डोनेट करके आते हैं, जन्म दिन के दिन ब्लड डोनेट करते हैं, पेड़ लगाते हैं, मानवता का भला करते हैं, ये बेमिसाल बातें हैं। वो कहावत है पुरातन वनडे हीरो, शादी जब होती है तो वो हीरो ही होता है, सबका ध्यान उसी पर ही होता है। तो एक दिन का तो वो हीरो है ही है, लेकिन अगर वो हीरो जाकर ब्लड डूनेट करता है और मरणोपरांत आँखेंदान और शरीरदान का प्रण करता है तो वास्तव में वो लंबे समय के लिए हीरो बन जाता है। अपनी इन्सानियत की वजह से, अपनी मानवता की वजह से। तो ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है। तो भाई ज्यों-ज्यों सेवा करते जाओगे तो आपका ध्यान, आपके विचार सुमिरन में लगने लगेंगे और ज्यों-ज्यों सुमिरन करोगे, त्यों-त्यों आत्मबल बढ़ता जाएगा, त्यों-त्यों आप अपने हर क्षेत्र में शारीरिक, मानसिक, रूहानी यानि आत्मिक पर तरक्की करेंगे और समाज के लिए कुछ ना कुछ अच्छा करते चले जाएंगे, जिससे आपका नाम हमेशा के लिए अमर हो जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here