हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गर्मी ने फिर ...

    गर्मी ने फिर दिखाया रंग

    Weather Sachkahoon

    दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस रहा

    • हरियाणा के सरसा में 43 डिग्री के पार तापमान

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने फिर से रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं जिला सरसा का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचा। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जो इस सप्ताह में अभी तक का सबसे अधिक अधिकतम तापामन है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक सफदरजंग मौसम वेधशाल के अनुसार पिछले छह दिनों में राजधानी को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया था।

    शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस (Temprature in Delhi) रिकॉर्ड किया गया था। जो सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। इस बीच मौसम विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक पश्चिमी अफगानिसतान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे और गरज व चमक के साथ बिजली कड़क सकती है। मौसम विभाग ने 31 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और एक जून को लू चलने की अनुमान जताया गया है। विभाग के मुताबिक राजधानी में अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान 41 या 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 27 या 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here