हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More

    Theft Gold: झपटा मारकर छीना महिला के गले में पहना सोने का ओम

    Hanumangarh News

    Theft Gold: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। गांव पक्कासारणा में महिला के गले में पहना सोने का ओम झपटा मारकर तोडक़र ले जाने की घटना के संबंध में सदर पुलिस थाना में बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार राकेश (30) पुत्र जगदीश जाट निवासी वार्ड पांच, पक्कासारणा ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि शनिवार को उसकी माता सरस्वती देवी, चाची व पड़ोस की एक महिला के साथ मंदिर में धोक लगाने गांव बनवाला गई थी। जब वे धोक लगाकर वापस घर को आ रही थीं तो घर से करीब 200 मीटर दूर पूनम पार्लर के पास एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और उसने सरदारों के घरों का पता पूछा। Hanumangarh News

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस | Hanumangarh News

    उसकी माता ने कहा कि यहां इस तरफ तो सरदारों का कोई घर नहीं है। तभी अचानक उक्त व्यक्ति ने उसकी माता के गले में पहना हुआ सोने का ओम झपटा मारकर तोड़ लिया और भाग गया व भागकर एक बाइक पर चढ़ गया। उस बाइक पर दो जने अन्य भी सवार थे। वे सभी वहां से भाग गए। पुलिस ने बीएनएस की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान हैड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार के सुपुर्द किया है।

    गौरतलब है कि शनिवार को दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें एक युवक महिला के गले में पहना ओम झपटा मार तोडक़र भागता नजर आ रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयासों में जुटी है। Hanumangarh News

    सब जूनियर गर्ल्स राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में श्रीगंगानगर से 8 खिलाड़ियों का चयन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here