नगर आयुक्त गाजियाबाद की मेहनत रंग लाई, जन समस्या निस्तारण में गाजियाबाद निगम फिर अव्वल

Ghaziabad
Ghaziabad नगर आयुक्त गाजियाबाद की मेहनत रंग लाई, जन समस्या निस्तारण में गाजियाबाद निगम फिर अव्वल

Ghaziabad (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। नगर निगम जान समस्याओं के निस्तारण में एक बार फिर पहले पायदान पर रहा। जिसका पूरा श्रेय नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह की व्यवहारिक कार्यशैली और जनता की समस्याओं के निस्तारण में अधिक समय देना है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में जन समस्याओं के समाधान पर तेजी से कार्यवाही हो रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जब से गाजियाबाद नगर निगम का चार्ज संभाला है तभी से गाजियाबाद नगर निगम आईजीआरएस में पहले पायदान पर बना हुआ है।

नगर आयुक्त की कार्यशैली की प्रशंसा जनप्रतिनिधि और शहर के लोग कर रहे है। जनता की समस्याओं को सुनकर तत्काल एक्शन लेकर समस्या का समाधान करा रहे है। निगम का आईजीआरएस में प्रथम आना न केवल निगम अधिकारियों के लिए प्रशंसा का विषय है बल्कि शहर के नागरिकों में भी निगम के प्रति धारणा बदलती जा रही है और एक सकारात्मक माहौल है।

गाजियाबाद नगर निगम के लिए जन समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। निगम अधिकारियों के जरिए कार्य किया जा रहा है। आईजीआरएस व अन्य से प्राप्त समस्या के निस्तारण के लिए सभी विभागों की टीम अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि विगत माह अक्टूबर में 1350 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 1271 समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया। समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए वर्तमान में भी कार्य तेजी से चल रहा है और डिफाल्टर शून्य है l
विक्रमादित्य सिंह मलिक (आईएएस)
नगर आयुक्त गाजियाबाद नगर निगम