हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी खादर के किसान...

    खादर के किसानों को डरा रहा यमुना का घटता-बढ़ता जलस्तर

    Kairana News
    कैराना क्षेत्र में यमुना नदी का बहाव सामान्य की बढ़ने लगा है। गुरुवार को यमुना के जलस्तर में 55 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई।

    मामूली वृद्धि के साथ 230.65 मीटर पर पहुंचा यमुना का जलस्तर

    • कैराना क्षेत्र में चेतावनी बिंदु से 35 सेंटीमीटर बह रही है कालिंदी | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। कैराना क्षेत्र में यमुना का घटता-बढ़ता जलस्तर तटवर्ती क्षेत्र के लोगो के जेहन में खौफ पैदा कर रहा है। सोमवार को यमुना नदी (Yamuna River) के जलस्तर में फिर से वृद्धि हो गई। वहीं, हथिनीकुंड बैराज से भी अधिकतम 46,612 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया है। हालांकि, फिलहाल यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु से भी 35 सेंटीमीटर नीचे है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में भारी वर्षा के चलते विगत 11 जुलाई को हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में अधिकतम 3,20,893 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था। Kairana News

    इसके बाद यमुना ब्रिज पर जलस्तर खतरे के निशान 231.50 मीटर से 80 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था, जिसके चलते गांव सहपत में तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया था। यमुना का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्र के किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। धीरे-धीरे हथिनीकुंड बैराज से प्रवाहित किए जा रहे पानी की मात्रा में कमी आने पर पिछले कई दिन से यमुना बहाव नीचे आ रहा था। रविवार को यमुना के जलस्तर में 12 सेंटीमीटर की आंशिक वृद्धि हुई थी और यमुना का बहाव 230.20 मीटर पर आ गया था। यहां से चेतावनी बिंदु 231.00 मीटर पर निर्धारित है।

    सोमवार सुबह आठ बजे फिर से यमुना के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई, जिससे पानी का बहाव 230.75 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि शाम चार बजे तक यमुना का जलस्तर 10 सेंटीमीटर की कमी के साथ 230.65 मीटर पर आकर ठहर गया। वही, हथिनीकुंड बैराज से अधिकतम 46,612 क्सूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। ड्रेनेज विभाग के सहायक अभियंता राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार प्रात: आठ बजे आंशिक वृद्धि के बाद जलस्तर 230.75 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया था। बाद में शाम चार बजे तक यह घटकर 230.65 मीटर पर आ गया। वही, हथिनीकुंड बैराज से 46,612 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। फिलहाल यमुना चेतावनी बिंदु से नीचे बह रही है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– प्राकृतिक आपदा में सरकार व प्रशासन किसानों के साथ: कृष्णपाल गुर्जर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here