Trending Video: लाइव टीवी पर न्यूज एंकर ने की ऐसी गड़बड़, सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है यह वीडियो….

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली। अक्सर सोशल मीडिया पर कोई न कोई खबर की (Trending Video) चर्चा चल रही होती है। ऐसा ही एक घटनाक्रम हुआ एक न्यूज एंकर के साथ। जी हां! हम आपको बताने जा रहे एक ऐसी घटना जिसकी सोशल मीडिया पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। अक्सर लाइव टीवी पर कुछ गड़बड़ हो जाती है या कोई ऐसी घटना रिकॉर्ड हो जाती है जो नहीं होनी चाहिए थी। ऐसा ही कुछ हाल में बीबीसी की न्यूज एंकर के साथ हुआ।

दरअसल लाइव टीवी पर एंकर ने अंजाने में जो किया वो वायरल हो गया और लोग इसपर मीम भी बनाने लगे। एंकर लुकवेसा बुराक एक लंचटाइम सेगमेंट को होस्ट कर रही थीं। यहां एंकर ने न्यूज पढ़ने के बाद बुराक ने कैमरा कट का इंतजार ही नहीं किया। जब टीवी पर मोंटाज और म्यूजिक चलने लगा तो उन्होंने इस तरह हाथ ऊपर किए मानो सेगमेंट खत्म होने पर रिलैक्स हो रही हों। हालांकि, वह अभी भी लाइव थी। ये मालूम होते ही वह हैरान रह गईं और उन्होंने तुरंत अपनी नजरें नीचे कर लीं।

9 लाख बार देखा गया | Trending Video

यह वीडियो आॅनलाइन शेयर किए जाने के बाद करीब 9 लाख बार देखा गया। सोशल मीडिया यूजर्स इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं.कुछ लोगों ने उनका समर्थन भी किया और कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है, गलती हो जाती है।

About The Author

Ad Ad

Related Posts