हमसे जुड़े

Follow us

32.2 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चारा लेकर आ र...

    चारा लेकर आ रही दो महिलाएं की ट्राले की चपेट में आई, मौत

    Two-women-died sachkahoon

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर आ रही दो महिलाओं की सुंगरपुर के समीप ट्राले की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद से ट्राला ड्राइवर फरार है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों व ट्राले को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

    पुलिस को दी शिकायत में महेंद्र ने कहा कि वह गांव से अपने खेत में तोशाम रोड की तरफ जा रहा था। गांव सुंगरपुर की धन्नी (55) व कमलेश (25) सड़क के किनारे हरा चारा रखकर आराम कर रही थी। तभी तोशाम की तरफ से आ रहे एक ट्राले ने रोड से नीचे की ओर साइड काटते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद वह भागकर मौके पर पहुंचा तो तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना तुरंत परिवार वालों को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने ट्राले को कब्जे में लेकर कार्यवाही की। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक दोनों महिलाओं का भिवानी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। कैरू पुलिस चौकी प्रभारी मनीष वालिया ने कहा कि ट्राला कब्जे में लिया गया है, लेकिन चालक फरार है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।