जानिए, हॉट सिटी कौन कराएगा, मेयर, पार्षद, चेयरमैंन, सभासदों का नामंकन (आरओ/एआरओ हुए नियुक्त)

Ghaziabad News

गाजियाबाद विकास भवन में आरओ और एआरओ को मिला प्रशिक्षण, मास्टर स्टेट ट्रेनरों ने गाज़ियाबाद सीडीओ

  • क्रमादित्य की अध्यक्षता में चुनाव की बारीकियों से अधिकारियों को अवगत कराया

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। दिल्ली से स्टे गाज़ियाबाद में नगरीय निकाय चुनाव सकुशल संपन्न के लिए शनिवार को गाजियाबाद (Ghaziabad) के डीएम राकेश कुमार के निर्देश पर रिटर्निंग (आरओ) और सहायक रिटर्निंग(एआरओ) को कलक्ट्रेट स्थित विकास भवन में गाजियाबाद सीडीओ विक्रमादित्य की अध्यक्षता में पहले चरण का प्रशिक्षण दिया गया। नगर निगम गाजियाबाद एवं 4 नगर पालिका परिषद और 4 नगर पंचायतों के चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अफसरों को उनके कर्तव्यों के बारे में बताया गया।

यह भी पढ़ें:– 15 दिनों से लोग तरसे पीने के पानी के लिए

गाजियाबाद सीडीओ एवं प्रभारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण नगरीय निकाय चुनाव विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आरओ और एआरओ की हस्तपुस्तिका और जिला स्तर पर तैयार पीपीटी व हैंड आउट का बारीकी से अध्ययन कर लें। उन्होंने प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया व प्रारूप 13 पर चर्चा की व नामांकन प्रक्रिया से लेकर नाम वापसी तक के सभी बिंदुओं पर पीपीटी के माध्यम से चर्चा भी की। उन्होंने बताया कि आरओ व एआरओ को दी जाने वाली सामग्री की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। साथ ही नामांकन से संबंधित आरओ को दिए जाने वाले सभी प्रपत्रों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ विक्रमादित्य ने कहा कि सभी अधिकारी प्रशिक्षण को ध्यान पूर्वक पूर्ण करें क्योंकि प्रशिक्षण कार्य जितना अच्छा होता है चुनाव उतना ही अच्छा निकलता है। इस मोके पर स्टेट ट्रेनर ने नामांकन प्रक्रिया में भरे जाने वाले सभी प्रपत्रों को भरकर उसका डेमो दिया। साथ- साथ सभी प्रश्नों का सरलता से उत्तर दिया। और नगर निगम,नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के प्रत्याशियों का नामांकन कराने के लिए अलग -अलग रिटर्निंग ऑफिसर को जिम्मेदारी दी गई। आइए, जानिए किसको जिम्मेवारी मिले।

यह होंगे रिटर्निंग ऑफिसर

  • गाजियाबाद नगर निगम महापौर के लिए रिटर्निंग ऑफिसर
  • एडीएम एफआर ,विवेक श्रीवास्तव, रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।
  • गाजियाबाद नगर निगम पार्षद के लिए ये होंगे रिटर्निंग ऑफिसर
  • वार्ड संख्या 01 से 05 के लिए सहायक आयुक्त वाणिज्य कर विभाग दिनेश कुमार सिंह
  • वार्ड संख्या 06 से 10 के लिए सहायक आयुक्त खंड-15 राज्य कर, नीरज कुमार
  • वार्ड संख्या 11 से 15 के लिए सहायक आयुक्त खंड 05 राज्य कर, संतोष कुमार सिंह -वार्ड संख्या 16 से 20 के लिए सहायक आयुक्त खंड 14 राज्य कर देवेंद्र सिंह
  • वार्ड संख्या 21 से 25 के लिए सहायक आयुक्त खंड 18 राज्य कर सचिन कुमार
  • वार्ड संख्या 26 से 30 के लिए सहायक आयुक्त खंड 08 राज्य कर चंद्रशेखर मिश्रा
  • वार्ड संख्या 31 से 35 के लिए सहायक अभियंता नलकूल खंड कपिल चौहान
  • वार्ड संख्या 36 से 40 के लिए सहायक आयुक्त खंड 16 राज्य कर हेमंत कुमार राय, -वार्ड संख्या 41 से 45 के लिए सहायक आयुक्त खंड 12 राज्य कर प्रतीक सिंह
  • वार्ड संख्या 46 से 50 के लिए सहायक अभियंता जीडीए विनय कुमार वर्मा
  • वार्ड संख्या 51 से 55 के लिए सहायक अभियंता जीडीए पीयूष सिंह

  • वार्ड संख्या 56 से 60 के लिए सहायक अभियंता जीडीए निशांत कुमार चंद्र
  • वार्ड संख्या 61 से 65 के लिए सहायक अभियंता जीडीए अनुज कुमार
  • वार्ड संख्या 66 से 70 के लिए सहायक अभियंता जीडीए अजय कुमार वर्मा
  •  वार्ड संख्या 71 से 75 के लिए सहायक अभियंता जीडीए योगेंद्र कुमार
  • वार्ड संख्या 76 से 80 के लिए सहायक अभियंता जीडीए सुरजीत
  • वार्ड संख्या 81 से 85 के लिए सहायक अभियंता जीडीए विनोद कुमार
  • वार्ड संख्या 86 से 90 के लिए सहायक अभियंता जीडीए देवेश राम गुप्ता
  • वार्ड संख्या 91 से 95 के लिए सहायक अभियंता जीडीए रूद्रेश कुमार शुक्ला
  • वार्ड संख्या 96 से 100 के लिए उपायुक्त वाणिज्य कर मनीष कुमार को रिटर्निंग, आफिसर बनाया गया है।

नगर पालिका परिषद मोदीनगर (Modinagar) के अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर

  • नगर पालिका परिषद मोदीनगर के अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर में एसडीएम मोदीनगर, संतोष कुमार राय होंगे।
  • मोदीनगर सभासद पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर
  • वार्ड संख्या 01 से 05 तक के लिए सहायक अभियंता का0 अधिशासी अभियंता निर्माण इकाई जल निगम दर्शन सिंह
  • वार्ड संख्या 06 से 10 तक के लिए सहायक आयुक्त वाणिज्य कर अनुभव उपमन्यु
  • वार्ड संख्या 11 से 15 तक के लिए सहायक आयुक्त वाणिज्य कर कुंवर मृत्युंजय
  • वार्ड संख्या 16 से 20 तक के लिए उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी चरण सिंह
  • वार्ड संख्या 21 से 25 तक के लिए सहायक अभियंता उ0प्र0 कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्राट्रक्चर विभाग दीपक कुमार गुप्ता को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

    नगर पालिका परिषद लोनी (Loni) अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर

  • नगर पालिका परिषद लोनी अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर में जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र।
  •  लोनी सभासद पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर
  • वार्ड संख्या 01 से 06 तक के लिए प्रबंधक सिविल निर्माण खंड प्रथम उ0प्र0 राज्य औद्योगिक विकास निगम ब्रह्मा सिंह
  • वार्ड संख्या 07 से 12 के लिए अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 02 आवास विकास परिषद सुमित कुमार,
  • वार्ड संख्या 13 से 18 के लिए अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 01 आवास विकास परिषद अमन त्यागी,
  • वार्ड संख्या 19 से 24 तक के लिए सहायक आयुक्त वाणिज्य कर सुभाष चंद्र,
  • वार्ड संख्या 25 से 30 तक के लिए प्रबंधक सिविल ट्रांस दिल्ली सिगनेचर सिटी लोनी प्रदीप साहू,
  • वार्ड संख्या 31 से 36 तक के लिए राज्य कर अधिकारी वाणिज्य कर सुनील कुमार डागर,
  • वार्ड संख्या 37 से 42 तक के लिए सहायक आयुक्त वाणिज्य कर विनय कुमार दुबे
  • वार्ड संख्या 43 से 48 तक प्रबंधक सिविल ब्रांच दिल्ली सिगनेचर सिटी लोनी राकेश बाबू
  • वार्ड संख्या 49 से 55 तक के लिए प्रबंधक सिविल निर्माण खंड प्रथम यूपीसीडा सुशील कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

नगर पालिका परिषद खोड़ा अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर

  • नगर पालिका परिषद खोड़ा अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर उप निदेशक कृषि प्रसार रामजतन मिश्रा होंगे।
  • खोड़ा सभासद पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर
  • वार्ड संख्या 01 से 06 तक के लिए उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम इकाई कवि नगर रजनीश यादव
  • वार्ड संख्या 07 से 12 तक के लिए सहायक अभियंता सेतु निगम इकाई कविनगर उमेश गांधी
  • वार्ड संख्या 13 से 18 तक के लिए सहायक अभियंता गंगा जल परियोजना इकाई जल निगम मुकेश कुमार
  • वार्ड संख्या 19 से 24 तक के लिए सहायक अभियंता अधिशासी अभियंता प्रथम निर्माण खंड जल निगम रामदत्त
  • वार्ड संख्या 25 से 30 तक के लिए सहायक अभियंता निर्माण खंड वि0या0 जल निगम योगेश कुमार एवं
  • वार्ड संख्या 31 से 34 तक के लिए सहायक अभियंता निर्माण खंड वि0या0 जल निगम संजीव कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

नगर पंचायत डासना (Dasna) अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर

  • नगर पंचायत डासना अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमर जीत सिंह को बनाया गया है।
  • डासना सभासद पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर
  • वार्ड संख्या 01 से 08 तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार गंगवार
  • वार्ड संख्या 09 से 15 तक के लिए सहायक अभियंता सिंचाई निर्माण खंड चंद्रमोली द्विवेदी को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

नगर पंचायत पतला (Patla) अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर

  • नगर पंचायत पतला अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर , जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार को बनाया गया है।
  • पतला सभासद पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर
  • वार्ड संख्या 01 से 10 तक के लिए उपायुक्त वाणिज्य कर संजीव कुमार सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

नगर पंचायत निवाड़ी अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर

  • नगर पंचायत निवाड़ी अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पियूष चंद्र राय को बनाया गया है।

निवाड़ी सभासद पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर

  •  वार्ड संख्या 01 से 10 तक के लिए सहायक अभियंता उ0प्र0 सेतु निगम लि0 सैयद जाफर रजा को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

नगर पंचायत फरीद नगर अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर

  • नगर पंचायत फरीद नगर अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई हरिओम को बनाया गया है।

फरीदनगर सभासद पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर

  • वार्ड संख्या 01 से 11 तक के लिए अधिशासी अभियंता नलकूल खंड शैलव कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

महापौर के लिए जिला मुख्यालय में होगा नामांकन

गाजियाबाद नगर निगम महापौर के लिए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में नामांकन किए जाएंगे। (Ghaziabad) इसके अलावा  नगर निगम पार्षदों के नामांकन नवयुग मार्किट स्थित नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज  में होंगे। डासना नगर पंचायत व सदस्य पद के नामांकन कलेक्ट्रेट में, खोडा अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए तहसील सदर गाजियाबाद, मोदीनगर, मुरादनगर, निवाड़ी, पतला, फरीदनगर तहसील मोदीनगर में होंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।