हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश Modi Cabinet ...

    Modi Cabinet 3.O: केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रालय का कार्यभार संभाला

    Modi Cabinet 3.O
    Modi Cabinet 3.O:केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रालय का कार्यभार संभाला

    Modi Cabinet 3.O: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय बिजली, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को यहां श्रम शक्ति भवन में बिजली मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

    पूर्व बिजली मंत्री आरके सिंह ने अपने उत्तराधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। बिजली मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल ने भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खट्टर का स्वागत किया। इस अवसर पर बिजली मंत्रालय में राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक भी मौजूद थे। खट्टर को बिजली मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभागीय जानकारी दी। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने देश के कई हिस्सों में अभूतपूर्व गर्मी के बीच देश में बिजली आपूर्ति की स्थिति के बारे में समीक्षा बैठक भी की।

    विपक्ष को साथ लेकर चलायेंगे संसद : रिजिजू

    संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि देशवासियों ने चुनाव के माध्यम से सत्ता पक्ष तथा विपक्ष की भूमिका तय कर दी है और संसदीय कार्य मंत्री के तौर पर उनकी कोशिश रहेगी कि विपक्ष को साथ लेकर संसद को सुचारू रूप से चलाया जाये। रिजिजू ने संसदीय कार्य मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद संवाददाताओं से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ससंद को सुचारू रूप से चलाने के लक्ष्य को पूरा करेंगे और देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करेंगे।

    उन्होंने कहा कि किसी को भी जनादेश को नम्बर के हिसाब से नहीं देखना चाहिए क्योंकि सत्तारूढ दलों तथा विपक्षी दलों दोनों की अपनी अपनी भूमिका है और हम विपक्ष को साथ लेकर संसद को सुचारू ढंग से चलाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार आम सहमति के आधार पर संसद में कार्य करेगी। इस मौके पर संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और एल मुरूगन भी मौजूद थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here