हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश वेंकैया ने पी...

    वेंकैया ने पी. वी. नरसिम्हा राव को जयंती पर किया नमन

    Venkaiah salutes PV Narasimha Rao on his birth anniversary
    नयी दिल्ली l उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि देश में आर्थिक सुधारों के जनक के रुप में उन्हें सदैव याद किया जायेगा। राव 1991 से 1996 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। यह उनका जन्मशती वर्ष भी है। नायडू ने श्री राव को जयंती पर नमन करते हुए रविवार को ट्वीट किया ,” देश के पूर्व प्रधानमंत्री, वरिष्ठ राजनेता, कुशल प्रशासक जिन्होंने विषम परिस्थितियों में देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी, स्वर्गीय पी वी नरसिम्हा राव जी की जन्म जयंती के अवसर पर दिवंगत नेता की पुण्य स्मृति को सादर प्रणाम करता हूं। इस वर्ष उनकी जन्म शती है।”

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।