हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home देश धर्मसभा में न...

    धर्मसभा में नर-नारी,किन्नर सहित मुस्लिम रामभक्त शामिल

    Vishwa Hindu Parishad

    विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) द्वारा आयोजित अयोध्या में हुई धर्मसभा | Vishwa Hindu Parishad

    अयोध्या। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) (Vishwa Hindu Parishad)द्वारा आयोजित अयोध्या में रविवार को शुरू हुई धर्मसभा में नर-नारी,किन्नर सहित मुस्लिम रामभक्त भी शामिल हुए है तथा अयोध्या नगरी जय श्रीराम के नारों से राममय नजर आ रही है। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित बड़ा भक्तमाल की बगिया में विशाल धर्मसभा शुरू हो चुकी है जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है।

    पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अयोध्या के चारों तरफ बैरीकेटिंग लगा कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। छोटे एवं बड़े वाहनों को अयोध्या में प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। सभी रामभक्त पैदल चलकर धर्मसभा की तरफ जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि रामभक्तों को भी पुलिस तलाशी लेने के उपरान्त ही प्रवेश दिया जा रहा है। प्रदेश के 48 जिलों के रामभक्त अयोध्या पहुंच चुके हैं।

    इन रामभक्तों के ऊपर मुस्लिम समुदाय के बबलू खान, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, रामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, शशिकान्त दास समेत कई साधु-संतों द्वारा फूलों की वर्षा की जा रही है। रामभक्तों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने धर्मसभा के आयोजनों में आने वाले वाहनों के लिये दस जगह पार्किंग की व्यवस्था की है।

    लखनऊ, बाराबंकी, सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर एवं आजमगढ़, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती, गोरखपुर से आने वाले वाहनों के लिये महर्षि विद्यापीठ और वहां पर खाली मैदान, रामसेवकपुरम्, रघुवर रेस्टोरेंट के पास, अयोध्या मेयर का खाली पार्क, विवेक सृष्टि पार्किंग, रामकथा पार्क के सामने, बिजली घर, साकेत हाईवे पुल के पश्चिम तरफ, साकेत हाईवे पुल के पूर्वी तरफ, साकेत पेट्रोल पम्प के पीछे खाली मैदान के लिये पार्किंग बनाया गया है।धर्मसभा में दूरदराज से संत-धमार्चार्य मंच पर बैठ गये हैं और अपने-अपने वक्तव्य देना शुरू कर दिये हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।