हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश गुरूजी के प्र...

    गुरूजी के प्रति पूरी श्रृद्धा एवं एकजुटता में रहेंगी साध-संगत

    Jaipur

    जयपुर(Jaipur) में गरीब जरुरतमंद परिवारों को बांटा राशन

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के महापरोपकार गुरगद्दी माह के उपलक्ष्य में रूह ए सुख आश्रम जयपुर (Jaipur)में राम नाम का गुणगाण किया गया। साध संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए नामचर्चा के दौरान सात जरुरतमंद परिवारों को राशन बांटकर मानवता का फर्ज निभाया। इससे पूर्व ब्लॉक भंगीदास जगदीश इन्सां ने धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा का नारा लगाकर नामचर्चा का शुभारम्भ किया।

    कविराजों ने पवित्र शब्दों से गुरू गुणगान करते हुए साध संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। सेवादार हरणचरण सिंह इन्सां ने साध संगत को दरबार की जरूरी हिदायतों से अवगत करवाते हुए सतगुरू पर दृढ़ विश्वास रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर साध संगत ने पावन गुरगद्दी माह के उपलक्ष्य में मानव भलाई कार्यों को प्रगति देने की शपथ ली। इस अवसर पर सोहन लाल इन्सां, सुमन इन्सां, दिलराज इन्सां, रामप्रताप इन्सां, कुलभूषण इन्सां सहित जयपुर संभाग के सभी ब्लॉकों के सेवादार, समिति के जिम्मेवारों सहित भारी संख्या में साध संगत उपस्थित रही।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें