हमसे जुड़े

Follow us

34.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More

    बिडेन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले वाशिंगटन के 13 मेट्रो स्टेशन बंद

    Joe Biden

    वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के मेट्रो अधिकारियों ने निर्वाचित राष्ट्रपति जोसेफ बिडेन के शपथग्रहण समारोह से 13 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का निर्णय लिया है। यातायात प्रशासन ने यहां जारी एक बयान में कहा कि 15 जनवरी से 21 जनवरी तक 13 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे और ट्रेनें सेवाएं विशेष तयशुदा समय के अनुसार जारी रहेंगी। इसके अलावा 26 बस मार्गों के आसपास के सुरक्षा घेरे का विस्तार किया जाएगा। बिडेन का शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को निर्धारित है। उल्लेखनीय है कि छह जनवरी को अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर चुनाव परिणामों से नाराज  ट्रंप के समर्थकों के हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।