हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 100 ग्राम हेर...

    100 ग्राम हेरोईन सहित महिला काबू

    Amritsar News
    Amritsar News: 10 किलो हेरोइन मामले में और दो किलो हेरोइन बरामद

    लुधियाना। (सच कहूँ/रघबीर सिंह) स्थानीय थाना टिब्बा की पुलिस ने न्यू पंजाबी बाग टिब्बा रोड लुधियाना में गश्त के दौरान एक महिला को 100 ग्राम हेरोईन और 30 हजार ड्रग मनी सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार महिला की पहचान सीमा रानी पत्नी जोगिंद्र सिंह निवासी न्यू पंजाबी बाग टिब्बा रोड लुधियाना के तौर पर हुई है। गुरदेव सिंह पीपीएस सहायक कमिश्नर पुलिस पूर्वी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इंचार्ज चौकी न्यू सुभाष नगर सब गुरदयाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान उक्त महिला को गिरफ्तार किया है।

    अरोपियों से तलाशी के दौरान 100 ग्राम हेरोईन, एक पर्स रंग काला जिसमें 30700 रुपए भारतीय करंसी ड्रग मनी, 10 खाली लिफाफे और 10 सिरंजें और एक इलेक्ट्रिक कंडा बरामद किया गया है। प्राथमिक जांच के दौरान जानकारी सामने आई है कि आरोपी काफी समय से मोहल्ले में नशा तस्करी कर रही थी। आज उसे अदालत में पेश कर एक का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि उनसे पूछताछ की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here