ओलम्पिक से बचने के लिए 2022 में होगी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

(World Athletics Championship)

पेरिस। टोक्यो ओलंपिक के एक साल तक टलने से 2021 में प्रस्तावित ओरेगन विश्व चैंपियनशिप का आयोजन अब 2022 में 15 से 24 जुलाई के बीच होगा ताकि इस चैंपियनशिप का ओलम्पिक से टकराव नहीं हो सके। ओरेगन विश्व चैंपियनशिप 2021 में 6 से 15 अगस्त के बीच होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुए टोक्यो ओलम्पिक से टकराव के कारण आयोजन तिथि को लगभग एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) और मेजबान जापान ने टोक्यो में इस वर्ष जुलाई में आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया है जिसके चलते ओरेगन चैम्पियनशिप को भी आगे बढ़ाना पड़ा। टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होना है। विश्व एथलेटिक्स समिति ने ओरेगन विश्व चैंपियनशिप के आयोजनकतार्ओं और बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों तथा यूरोपियन चैम्पियनशिप के आयोजनकतार्ओं के साथ व्यापक चर्चा के बाद इन बड़ों आयोजनों से टकराव को बचने के लिए नयी तारीखों को एलान किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts