Yogi Adityanath: हॉट सिटी में आज गरजेंगे योगी, तैयारी पूर्ण 

Rajasthan Election 2023
योगी आदित्यनाथ (सांकेतिक फोटो)
  • गाजियाबाद: सुरक्षा में लगेंगे पुलिस-पीएसी के 18 सौ जवान
  • दो किलोमीटर तक अस्थायी रेड जोन घोषित, प्रवेश द्वारों पर 16 मेटल डिटेक्टर लगेंगे
  • योगी आज भाजपा के महापौर प्रत्याशियों  के लिए वोटरों में भरेंगे जोश,बनाएंगे माहौल

Ghaziabad (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। राजधानी दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद में आज शाम 4 बजे रामलीला मैदान में  यूपी के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। यहां से महापौर  प्रत्याशी सुनीता दयाल के लिए चुनावी जनसभा को शाम 4 बजे सम्बोधित करेंगे। भाजपाई भीड़ जुटाने में लगे हैं। वही गाजियाबद  जिला प्रशासन  तैयारियों में जुटा है। गाजियाबाद के कविनगर रामलीला मैदान में चुनावी सभा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी  है। कविनगर रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर पुलिस ने फुल प्रूफ प्लान बनाया है।

कविनगर रामलीला मैदान में आज  होने वाली मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की जनसभा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस-पीएसी और ट्रैफिक के 1800 जवान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालेंगे। उग्रवादी और आतंकी घटना की आशंका के चलते कार्यक्रम स्थल से दो किलोमीटर के क्षेत्र को अस्थायी रेड जोन घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, हॉल बैलून तथा अन्य उड़ने वाली वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगीं। गुरुवार को कविनगर रामलीला मैदान में फोर्स की ब्रीफिंक की गई।

डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को कविनगर रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री की जनसभा प्रस्तावित है। सुरक्षा को लेकर पर्याप्त सुरक्षा बल लगाया गया है। तीन अपर पुलिस उपायुक्त, नौ एसीपी, 22 निरीक्षक, 182 उप निरीक्षक, 794 पुरूष तथा 142 महिला आरक्षी तथा मुख्य आरक्षी समेत 1152 पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं। इसके अलावा एक कंपनी और एक प्लाटून पीएसी बल तैनात रहेगा। यातायात और पार्किंग की व्यवस्था में सात निरीक्षक, 52 उप निरीक्षक, 206 मुख्य आरक्षी और 223 आरक्षियों समेत 488 ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा 20 क्यूआरटी गठित की गई हैं जो हेलीपैड, मार्ग व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल पर आवश्यकतानुसार ड्यूटी पर रहेंगीं।

पुलिस लाइन और रामलीला मैदान रेड जोन घोषित Yogi Adityanath

डीसीपी ने बताया कि उग्रवादी, आतंकी संगठनों तथा असामाजिक तत्वों के ड्रोन, यूएवी, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून तथा अन्य उड़ने वाले वस्तुओं से हमले की आशंका के मद्देनजर कविनगर रामलीला मैदान और हेलीपेड पुलिस लाइन को अस्थायी रेड जोन घोषित किया गया है। इन दोनों स्थानों पर दो किलोमीटर की परिधि में ड्रोन तथा उड़ने वाली अन्य वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगीं। इसके अलावा जनसभा स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर एंटी सबोटाज चेकिंग कराई जाएगी। प्रवेश द्वारों पर 12 मैटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के मार्ग तथा आसपास बहुमंजिला भवनों पर रूफ टॉप ड्यूटी लगाई गई है। रूफ टॉप ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी वायरलेस सेट से लैस रहेंगे। जनसभा स्थल पर महिलाओं के प्रवेश के लिए अलग से चार मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।

सीएम के रूट पर होगा वाहनों का डायवर्जन

डीसीपी सिटी ने बताया कि पार्किंग व्यवस्था में यातायात पुलिस के 13 उपनिरीक्षक और 30 मुख्य आरक्षी तथा आरक्षी यातायात तैनात रहेंगे। सड़क मार्ग में पड़ने वाले चौराहों और तिराहे पर बैरिकेडिंग तथा 158 स्थानों पर बैरियर की व्यवस्था की गयी है। यातायात व्यवस्था सुचारी रखने के लिए एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाये जाने हेतु यातायात डायवर्जन किया गया है। पुलिस लाइन से कार्यक्रम स्थल तक मुख्यमंत्री के रूट पर काफिला गुजरने के दौरान वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

जरायम की दुनिया का बादशाह अनिल दुजाना एनकाउंटर मैं ढेर

मुख्यमंत्री योगी आज 5 घंटे में करेंगे 4 सभाएं ,सभी तैयारी पूर्ण | Yogi Adityanath

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे चरण के चुनाव के लिए मेरठ मंडल को एक ही दिन में मथ जाएंगे।  आज  यानि 5 मई को बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद में चुनावी जनसभाएं करेंगे। भाजपा के कार्यक्रम विभाग निकाय चुनाव प्रभारी शिवभूषण सिंह ने चारों जिलों का कार्यक्रम जिलों के  डीएम-एसएसपी को भेज दिया है। इसके अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज  12 बजे नुमाइश मैदान बुलंदशहर, दोपहर सवा बजे हापुड़ के रामलीला ग्राउंड, दोपहर पौने 3 बजे जिमखाना मैदान मेरठ उसके बाद  शाम को 4 बजे गाजियाबाद के कविनगर रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।उसके बाद  गाजियाबाद के  हिंडन एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

चुनावी सभा में भीड़ जुटाने को मेहनत कर रहे भाजपाई Yogi Adityanath

दूसरे चरण में 11 मई को वोटिंग होनी है। मेरठ मंडल के सभी जिलों में दूसरे चरण में ही वोट पड़ने हैं। इसलिए योगी एक ही दिन में आकर पूरे मंडल को कवर कर जाएंगे। इसे लेकर अधिकारी जहां अपने स्तर से तैयारियों में जुटे हैं, वहीं भाजपाई भीड़ जुटाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।

गाजियाबाद बीजेपी का मजबूत किला,चार में से तीन सीट भाजपा के पास

गाजियाबाद मेयर की सीट शुरुआत से आज तक बीजेपी के पास है। इसलिए बीजेपी को यहां पर बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। मेरठ की निवर्तमान मेयर बसपा से बनी थीं, लेकिन बाद में वो सपा में आ गईं।वर्ष – 2012 में भाजपा से जीते हरिकांत अहलूवालिया को यहां दोबारा से प्रत्याशी बनाया गया है। बुलंदशहर सीट भी बीते कई साल से भाजपा के पास है।और  हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष सीट भी भाजपा के  पास है।