हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गया में क्वार...

    गया में क्वारंटाइन केन्द्र में युवक ने छत से कूदकर की आत्महत्या

    Delhi Suicide News

    गया। बिहार में गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र क्षेत्र स्थित क्वारंटाइन केन्द्र में शुक्रवार को एक युवक ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गोपालगंज जिले के छतिया गांव निवासी गौरी शंकर प्रसाद का पुत्र विक्की कुमार तीन जून को वंदे भारत मिशन के तहत विशेष विमान से सऊदी अरब के शहर जेद्दा से गया हवाईअड्डा आया, जिसके बाद उसे बोधगया के निगमा मोनेस्ट्री में बनाए गए क्वारंटाइन केन्द्र में रखा गया था।

    Suicide

    • आज विक्की ने क्यांरटाइन केन्द्र की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
    • घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
    • पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के अनुग्रह नारायण मगध चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है।
    • इस बीच मगध प्रमंडल आयुक्त असंगबा चुबा आओ ने इस घटना को गंभीरता से लिया है।
    • पूरे मामले की छानबीन का आदेश दिया है।

    यह भी पढ़े- धरा को हरियाली की सौगात दे रहा डेरा सच्चा सौदा

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।