पूज्य गुरु जी को भेजा 103 फुट लम्बा ‘बधाई कार्ड’

Published On

भीखी(सच कहूँ/डीपी जिन्दल)। डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक साध-संगत भीखी की ओर से पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को 103 फुट लम्बा बधाई कार्ड पोस्ट किया गया है। जानकारी देते 15 मैंबर जगदेव सिंह इन्सां ने बताया कि यह बधाई कार्ड यूथ वैलफेयर फेडरेशन के सेवादारों ने खूबसूरत ढंग से तैयार किया है। यह कार्ड साध-संगत की तरफ से भांति-भांति के रंगों से सजाया गया है और इसमें साध-संगत की तरफ से अपनी भावनाएं और जज्बात भी लिखित रूप में संजोए गए हैं। समूह साध-संगत ने पूज्य गुरू एमएसजी को देह रूप में साध-संगत के बीच जल्दी से जल्दी आने की कामना भी की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts