हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आठ केंद्र शास...

    आठ केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से अब तक 1,24,680 संक्रमित

    Coronavirus
    File photo

    नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस देश के आठ केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 1,24,680 लोगों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है, जो देश में अब तक इस संक्रमण से प्रभावित हुई देश की कुल आबादी का लगभग 14.68 प्रतिशत है। केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से सबसे बुरी स्थिति राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की है, यहां पर इस संक्रमण से अब तक 110921 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके बाद इस जानलेवा विषाणु ने सबसे अधिक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 10156 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है। वहीं पुड्डुचेरी में 1337, लद्दाख में 1077, चंडीगढ़ में 555,दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में 441 और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 163 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    Corona three steps away from century in Sirsa

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28637 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 849553 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से 22,654 लोगों की मौत हुई है तथा 534621 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना वायरस के 2,92258 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

         राज्य…………………सक्रिय …..ठीक हुए….मौत……संक्रमित

    • अंडमान-निकोबार— 70——– 93——– 0——-163
    • आंध्र प्रदेश————12533—-​​14393—- 309—- 27235
    • अरुणाचल प्रदेश——214—— 125——- 2——- 341
    • असम—————– 6351—– 9150—– 35—– 15536
    • बिहार—————- 4557——10685—- 131—–15373
    • चंडीगढ़————– 135——- 413——- 7——–555
    • छत्तीसगढ़———— 810——- 3070—– 17—— 3897
    • दमन- दीव ————245——–226——- 0——- 471
    • दिल्ली—————–19895—– 87692—- 3334—-110921
    • गोवा—————– 928——— 1428—— 12—— 2368
    • गुजरात————– 10260—— 28649—– 2032—- 40941
    • हरियाणा———— 4891——– 15394—— 297—– 20582

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।