192 देशों में 22.68 लाख लोगों को निगल गया कोरोना

Coronavirus
file photo

10.43 करोड़ लोग संक्रमित | Coronavirus

वाशिंगटन (एजेंसी)। विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप से अब तक 22.68 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई हैं तथा संक्रमितों की संख्या 10.43 करोड़ के ज्यादा हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 43 लाख 89 हजार 634 हो गई है तथा 22 लाख 68 हजार 681 मरीजों की मौत हो चुकी है तथा इस वायरस को पांच करोड़ 76 लाख 56 हजार 116 लोग मात दे चुके हैं।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.65 करोड़ से अधिक हो गयी है, जबकि करीब 450,681 लाख मरीजों की मौत चुकी है। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ सात लाख 90 हजार से अधिक हो गया है। इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख 80 हजार 455 हो गयी है जबकी मृतकों का आंकड़ा एक लाख 54 हजार 703 तक पहुंच गया है। ब्राजील में कोरोना वायरस से 93.39 लाख के अधिक लोग प्रभावित हुए है और इस महामारी से करीब 227,563 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38.82 लाख से ज्यादा हो गयी है और 109,547 लोगों की मौत हुई है।

रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 38.58 लाख के पार

रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 38.58 लाख के पार पहुंच गई है, जबकि 73,497 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में करीब 33.10 लाख लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 77,741 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 28.83 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 60,370 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में अब तक संक्रमितों की संख्या करीब 25.83 लाख पार हो गयी है और 89,344 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,354 लोग काल के गाल में समा गए हैं। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 22.52 लाख के पार हो गयी है तथा 59,776 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 21.25 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 54,877 लोगों ने जान गंवाई है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।