हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोविड-19 प्रभ...

    कोविड-19 प्रभारी चिकित्सक की इलाज के दौरान मृत्यु

    Covid-19 Incharge physician died during treatment
    देवरिया l उत्तर प्रदेश के देवरिया में कोविड-19 के प्रभारी डाॅ0 राजीव रंजन की गोरखपुर मेडिकल कालेज में रविवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डाॅ0 आलोक पाण्डेय ने सोमवार को यहां “यूनीवार्ता” को बताया कि डाॅ.राजीव रंजन (39) कोविड-19 के मरीजों के इलाज के प्रभारी थे। डाॅ0 रंजन का कोरोना जांच 21 अगस्त की गई थी। उसी दिन उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पाज़िटिव आई थी। सीएमओ ने बताया कि संक्रमित डाक्टर को शनिवार को गोरखपुर मेडिकल कालेज में बेहतर इलाज के लिये भर्ती कराया गया था। जहां उनकी इलाज के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गई। मृतक डाक्टर जिले के रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के मूल निवासी थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।