हमसे जुड़े

Follow us

31 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अवैध हथियार स...

    अवैध हथियार सहित आरोपी को दबोचा

    Arrested

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में एक आरोपी अमन निवासी अजरौंदा कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसने हाल ही में बीपीटीपी एरिया से एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना बीपीटीपी में मामला दर्ज है।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और वारदात में चोरी की गई सप्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पहले भी थाना सेक्टर 17 के चोरी के एक मुकदमे में जेल जा चुका है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।