हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home अन्य खबरें आमने-सामने टक...

    आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार की मौत

    Accident

    कार सवार दंपति व बेटा बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती

    फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज)। गांव थेहकलंदर के टोल प्लाजा के पास एक कार व मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार पिता पुत्र व कार में सवार दंपती व बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गए जिन्हें फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बाइक सवार व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जबकि बाकियों का इलाज सरकारी अस्पताल में किया गया। शनिवार सुबह डाक्टरों ने एक और व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया।

    अस्पताल में मौजूद मृतक गांव लाल सिंह झूगे निवासी बलजिद्र सिंह के परिजनों ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी में विवाह होने के चलते कपड़े खरीदने थे, जिसको लेकर बलजिंद्र सिंह अपने 10 वर्षीय बेटे गुरप्रीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर गांव से फाजिल्का की तरफ आ रहा था, जब वह गांव थेहकलंदर के टोल प्लाजा के निकट पहुंचा तो उनकी टक्कर एक मारुति कार से हो गई, जिससे कार में सवार लोग व बलजिद्र सिंह और उसका बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि बलजिद्र सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर अस्पताल में भर्ती कार सवार प्रभात सिंह वाला निवासी रशपाल सिंह ने कहा कि वह अपनी पत्नी माया बाई व लड़के मंजीत सिंह के साथ गांव से फाजिल्का में दवाई लेने के लिए आया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।