हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सुपर-100: करन...

    सुपर-100: करनाल केन्द्र पर जल्द शुरू होगी कक्षाएं

    Super-100 Classes will start soon at Karnal center

    चयनित 50 विद्यार्थियों का करनाल के चिड़ाव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगा दाखिला

    • हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी

    सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। सुपर-100 बैच 2020-22 में करनाल केन्द्र में कोचिंग लेने हेतु चयनित विद्यार्थियों की प्रशिक्षण कक्षाएं जल्द शुरू हो रही है। बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कक्षाएं आरंभ करने के संदर्भ में दिशा-निर्देश दिए गए है। करनाल प्रशिक्षण केन्द्र पर प्रदेशभर के 50 विद्यार्थियों का कोचिंग के लिए चयन किया गया है। करनाल केन्द्र पर चयनित छात्रों को 19 फरवरी व छात्राओं को 22 फरवरी को डाइट शाहपुर (करनाल) में सुबह 9 से 2 बजे तक पहुंचना होगा। इसके पश्चात इनकी कक्षाएं शुरू होगी और इन्हें आईआईटी-नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी करवाई जाएगी। इन विद्यार्थियों का दाखिला करनाल के चिड़ाव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा।

    स्कूल छोड़ने व स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लेकर आना जरूरी

    विद्यार्थी अपने साथ 4 पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं कक्षा की डीएमसी की अटेस्टेड छाया प्रति, कैटेगरी सर्टिफिकेट की छाया प्रति के अलावा एक बैड शीट, कंबल, रजाई व अन्य जरूरी सामान लेकर आएं। इसके अलावा पुराने विद्यालय से स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, सुपर-100 कार्यक्रम के तहत बैच 2020-22 में 11वीं कक्षा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी यदि किसी भी प्रकार के लाभ जैसे स्कोलरशिप, स्थाईफंड, एससी, बीसी से संबंधित अन्य कोई लाभ बनते है तो उसके लिए सभी जरूरी दस्तावेज जैसे अकाउंट नम्बर, आधार नम्बर साथ लेकर आए। ताकि भविष्य में उन्हें उपरोक्त लाभ देने में किसी भी प्रकार की कोई देरी न हो। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई एसओपी के अनुसार सभी विद्यार्थी सामान्य स्वास्थ्य जांच पत्र (किसी भी सरकारी अथवा प्राइवेट चिकित्सक से प्रमाणित) साथ लेकर आएंगे। यह स्वास्थ्य जांच पत्र तीन दिन से पुराना नहीं होना चाहिए।

    जिला               चयनित विद्यार्थी

    अंबाला                 2
    चरखीदादरी            1
    फरीदाबाद              3
    फतेहाबाद              3
    गुरुग्राम                2
    हिसार                  9
    झज्जर                 6
    जींद                    2
    कैथल                  2
    कुरूक्षेत्र                3
    महेन्द्रगढ़              4
    पलवल                 1
    रेवाड़ी                  2
    रोहतक                1
    सरसा                  3
    सोनीपत               2
    नुहं                     1
    यमुनानगर            3

    टोटल                50

    ‘‘सुपर-100 बैच 2020-22 में करनाल केन्द्र के लिए चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं जल्द शुरू हो रही है। सरसा जिला से इस केन्द्र पर जीएचएस बरासरी से मनीषा, जीएसएसएस बिज्जूवाली के देवराज व आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्रीजलालआणा की रीतिका चयनित है।

    नीरज पाहुजा, जिला गणित विशेषज्ञ।

    ‘‘सुपर-100 का प्रशिक्षण देने के लिए करनाल में बनाए गए प्रशिक्षण केन्द्र पर कोचिंग कक्षाएं शुरू की जा रही है। इसके लिए केन्द्र पर चयनित छात्रों को 19 फरवरी व छात्राओं को 22 फरवरी को डाइट शाहपुर (करनाल) में पहुंचना जरूरी है। विद्यार्थियों को संस्थान में जाने के लिए अपने साथ अपने स्वास्थ्य प्रमाण, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र व अन्य सभी दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे।

    संत कुमार बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, सरसा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।