हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ऑनलाइन ठगी के...

    ऑनलाइन ठगी के शिकार लोगों को राहत, वापिस मिले पैसे

    Kaithal News
    Kaithal News : साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप्स में टास्क देने के नाम पर युवक से लुटे 53 लाख रूपये

    मुरादाबाद (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ऑनलाइन ठगी के शिकार पीडितों के 177511-रुपये मुरादाबाद के साइबर सेल ने वापस कराये। फरहीन खान निवासी कबीरनगर कालोनी थाना कटघर, मुरादाबाद द्वारा फोन पे पर कैश रिवार्ड अपने खाता में ट्रान्सफर करने के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर भारतीय स्टेट बैंक खाता से 4999/- रूपयों को अनाधिकृत रूप से आहरित कर लेने के सम्बन्ध में सूचना दी गई। साइबर सेल मुरादाबाद द्वारा 4999-रुपये वापस कराए गए। धनंजय शर्मा निवासी इन्द्रा कॉलोनी थाना कटघर, मुरादाबाद द्वारा भारतीय स्टेट बैंक का मैसेज प्राप्त न होने गूगल से भारतीय स्टेट बैंक कार्ड का हेल्पलाइन नम्बर प्राप्त करके एनी डेस्क एप्लीकेशन इन्सटॉल करके 07 बार में कुल 38512/- रूपयों को अनाधिकृत रूप से आहरित कर लेने के सम्बन्ध में सूचना दी गई। उक्त क्रम में साइबर सेल द्वारा आज 38512-रुपये वापस कराए गए।

    इसी तरह हुकुम सिंह निवासी एमआईजी-बी-38 आशियाना फेस-1 थाना सिविल लाइन मुरादाबाद द्वारा सिम डिएक्टिवेट करने का मैसेज प्राप्त होने पर दिए गए नम्बर पर वार्ता कर एटीएम कार्ड का नम्बर व ओटीपी बताकर पंजाब नेशनल बैंक के खाता से 02 बार में 49897/-रूपयों को अनाधिकृत रूप से आहरित कर लेने के संबंध में सूचना दी गई, उक्त के क्रम में साइबर सेल द्वारा आज 30000/-रुपये वापस कराए गए। इसी तरह की घटना वीरेन्द्रपाल सिंह, नेहा शर्मा के साथ हुई।

    ऐसे रखें सावधानी

    साइबर सेल ने कहा कि अपराधी आपकी निजी जानकारी इक्ट्ठा करते हैं और इसका उपयोग इंटरनेट पर आपकी झूठी पहचान बनाने में उपयोग कर सकते हैं। किसी भी सार्वजनिक साइट, ब्लॉग या सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी कभी भी साझा/शेयर न करें। जैसे कि आपकी सरकारी आईडी, पासवर्ड, बैंक खाता नम्बर, पिन इत्यादि। ई-मेल, मैसेजिंग ऐप या इन्सटैंट मैसेंजर पर प्राप्त लिंक्स पर क्लिक करने से पहले सावधान रहें। 24 से 48 घंटे के अंतराल में आपके धन को वापस कराने की अधिक संभावना रहती है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।