हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अवैध पिस्तौल ...

    अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस सहित काबू

    Udhampur Blast Case

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान गोल डिग्गी चौक क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस के साथ काबू किया है। शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गश्त व चैकिंग के दौरान गोल डिग्गी चौक क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे कार सवार व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर कार को वापिस मोड़कर भागने की कोशिश की। शक के आधार पर उक्त कार सवार व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से एक अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।