हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली में मा...

    दिल्ली में मानवता फिर शर्मसार, 9 साल की बच्ची से दुराचार के बाद हत्या, पुजारी पर शक

    Kairana News
    Kairana News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को बीस-बीस वर्ष की कैद

    नई दिल्ली (सच कहूँ डेस्क)। राष्ट्रीय राजधानी के नागल क्षेत्र में फिर ऐसी घटना घटित हुई जिससे मानवता को शर्मसार होना पड़ा है। कथित रूप से एक बच्ची की दुराचार के बाद हत्या की गई और माता पिता को बताए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने इस केस में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस की ओर से सामान्य धाराएं लगाई गई थी लेकिन बाद में पुलिस ने दुराचार, हत्या और पोक्सो जैसी एक्ट धाराएं जोड़ी।

    बच्ची के पिता ने कहा- बिना मर्जी किया गया अंतिम संस्कार

    बच्ची के पिता का कहना है कि गत रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बेटी श्मशान घाट में पानी लेने गई, जिसके बाद वापस नहीं आई। पंडित ने कुछ लोगों को भेजकर मेरी पत्नी को बुलाया और बताया कि तुम्हारी बेटी नहीं रही। जब पूछा कि क्या हुआ, तो पंडित ने कहा कि वॉटर कूलर में करंट आने की वजह से मर गई। पंडित ने कहा कि पुलिस और डॉक्टर को बुलाने की जरूरत नहीं है, यहीं पर बच्ची का अंतिम संस्कार कर देते हैं और एक कागज पर दस्तखत करने को कहा। जब मैंने इनकार कर दिया तो मेरी पत्नी से कहा। उसने भी इनकार कर किया। इसके बाद जबरदस्ती मेरी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया।

    राहुल दुराचार की शिकार बनी बच्ची के माता-पिता से मिले

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी के नागल क्षेत्र में कथित रूप से दुराचार के बाद एक बच्ची की हत्या की घटना पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए परिजनों से मुलाकात की और कहा कि न्याय की लड़ाई में वह उनके साथ खड़े हैं। गांधी ने परिवार के सदस्यों से मील और घटना की जानकारी ली। ओल्ड नागल क्षेत्र में हाल ही में कथित रूप से एक बच्ची की दुराचार के बाद हत्या की गई और माता पिता को बताए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। गांधी ने घटना पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा, ‘माता-पिता के आँसू सिर्फ़ एक बात कह रहे हैं- उनकी बेटी, देश की बेटी न्याय की हकदार है। और इस न्याय के रास्ते पर मैं उनके साथ हूँ।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।