हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश पूर्वी लद्दाख...

    पूर्वी लद्दाख: गोगरा में पीछे हटी भारत और चीन की सेना

    India-china sachkahoon

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच 12 वें दौर की वार्ता के बाद दोनों सेनाओं ने नियंत्रण रेखा पर गोगरा क्षेत्र से अपने-अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया है और अब दोनों पक्षों के सैनिक अपने पुराने स्थायी बेस में पहुंच गये हैं। सेना ने आज एक वक्तव्य जारी कर कहा कि गत 31 जुलाई को चुशुल मोल्दो में दोनों पक्षों के बीच कोर कमांडर स्तर की बारहवें दौर की बातचीत के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों ने गोगरा क्षेत्र से अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया है और यह कार्रवाई बुधवार और गुरूवार को हुई तथा अब दोनों के सैनिक अपने पुराने स्थायी बेस में पहुंच गये हैं।

    वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों पक्षों के बीच भारत-चीन सीमा के पश्चिमी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के साथ-साथ विवाद के बाकी बचे विषयों पर स्पष्ट रूप से विचारों का विस्तार से आदान प्रदान हुआ। दोनों पक्ष गोगरा क्षेत्र से सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमत हुए थे। इस क्षेत्र में दोनों सेनाओं के सैनिक गत वर्ष मई से आमने सामने टकराव की स्थिति में थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।