हमसे जुड़े

Follow us

29.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पदमपुर और राव...

    पदमपुर और रावला में चोरी की तीन वारदातें, नगदी और लाखों के जेवरात पार

    stolen

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)।
    जिले में पदमपुर और रावला थाना क्षेत्रों में चोरी की तीन बड़ी वारदातें होने के समाचार मिले हैं। जानकारी के अनुसार रावला थाना पुलिस ने आज कस्बे में ही एक मकान में चोरी हो जाने का मामला दर्ज किया। कस्बा निवासी ताराबाई (55) पत्नी पूर्णराम बावरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि विगत 29-30 जुलाई की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति मकान में प्रवेश कर 70 हजार रुपए और लाखों के जेवरात चोरी कर ले गया। सूत्रों ने बताया कि 30 जुलाई की सुबह ही पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने के लिए पहुंच गई थी। गोपनीय रूप से एक सप्ताह तक जांच पड़ताल करने के बाद आज अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसकी जांच एएसआई सुभाष गिला कर रहे हैं।

    सूत्रों ने बताया कि यह चोरी करने का कस्बे के ही दो-तीन युवकों पर संदेह है।पुलिस इन युवकों के बारे में पड़ताल कर रही है। पदमपुर कस्बे में कल शाम को एक बंद मकान में चोरी हो गई। पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 19 धर्मेंद्र शर्मा पुत्र भागीरथ शर्मा के बंद मकान के ताले तोड़कर सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए। धर्मेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह कल दोपहर 12 बजे मकान को ताला लगाकर सपरिवार कस्बे के ही वार्ड नंबर 22 में अपने रिश्तेदारों के यहां गया था। शाम लगभग 5 बजे वापस आया तो मुख्य द्वार का तारा टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा हुआ था।

    लोहे की अलमारी से सोने का हार, झुमकों की जोड़ी, बूंदे,अंगूठी, कोका, चांदी का सिक्का या कुछ अन्य छोटे-मोटे चोरी गहने हुए हैं।पुलिस के अनुसार इस रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इससे पहले पदमपुर के नजदीक 19 बीबी में मलकीतसिंह कंबोज सिख(40) के घर में भी रात को चोरी हो गई।रात को परिवार के लोग घर में ही सोए हुए थे। सुबह उठने पर चोरी हो जाने का पता चला। मलकीतसिंह के घर से भी सोने चांदी के गहने तथा 15 हजार नगद चोरी हुई हैं।

    अन्य  अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।