हमसे जुड़े

Follow us

28.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश व्यक्ति को वा...

    व्यक्ति को वाहन से बांधकर खींचने का मामला, मुख्य आरोपी का मकान ढहाया गया

    Singoli of Neemuch district

    नीमच (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को वाहन से बांधकर सड़क पर घसीटने और उसके साथ बर्बर तरीके से मारपीट के कारण मौत के मामले के मुख्य आरोपी महेंद्र गुर्जर का अवैध रूप से बना मकान आज प्रशासन ने ढहा दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसके अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जा रही है। सिंगोली में जेसीबी मशीनों की मदद से महेंद्र गुर्जर के अवैध रूप से बने मकान को तोड़ दिया गया है। इसके अलावा फरार आरोपी अमरचंद गुर्जर और सत्यनारायण गुर्जर के अवैध रूप से बने मकानों को भी ध्वस्त किया गया है।

    Singoli of Neemuch district

    शेष आरोपियों गोपाल गुर्जर, छीतर गुर्जर और लक्ष्मण गुर्जर के अवैध रूप से मकानों को भी प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया। इस मामले में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि कन्हैया लाल (45) निवासी बांदा रतनगढ़ की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी छीतर गुर्जर और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कम से कम आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने चोरी और लूट के संदेह में युवक के साथ बरर्बता की, जिससे उसकी मौत हो गयी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।