हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब: युवक क...

    पंजाब: युवक का अपहरण किया, पिता से मांगी दो करोड़ की फिरौती

    होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज) पंजाब के होशियारपुर में आज अल सुबह एक युवक सब्जी मंडी, रहीमपुर से अपहरण किया गया और बाद में अपहतार्ओं ने युवक के पिता को फोन कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने बताया कि माऊंट एवेन्यू कालोनी निवासी राजन (22) सुबह पौने पांच बजे अपने पिता की दुकान पर पहुंचा। जैसे ही वह कार पार्क कर बाहर निकला, एक कार वहां आई और उसमें से निकले अज्ञात अपहतार्ओं ने राजन को अपनी कार में बिठा लिया। भागते समय वह राजन की कार भी ले गये।

    पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बाद में अपहतार्ओं ने राजन के पिता यशपाल को फोन किया और कहा कि दो करोड़ रुपये देने पर ही उसके बेटे को छोड़ा जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमनीत कोंडल व पुलिस अधीक्षक रविंदरपाल सिंह संधु घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एसएसपी ने बताया कि राजन व अपहतार्ओं की तलाश में विभिन्न टीमें रवाना की जा चुकी हैं और राजन को अपहतार्ओं के चंगुल से छुड़ाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।