हमसे जुड़े

Follow us

29.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सिद्धू को मुख...

    सिद्धू को मुख्यमंत्री बनने से रोकेंगे, हर कुबार्नी को तैयार: अमरेन्द्र सिंह

    Captain gave instructions to fast implement 'Basera' scheme for urban poor

    चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी पंजाब कांग्रेस में विवाद थमता हुआ नहीं दिख रहा है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आक्रामक तेवर में आ गए हैं। उन्होंने बुधवार को एक बार फिर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा और उनको किसी हालत में पंजाब का मुख्यमंत्री न बनने देने की बात कही। कैप्टन ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए हर तरह का प्रयास करेंगे। इसके लिए कोई भी कुबार्नी देने को तैयार हैं।

    बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर निशाना साधा था और उनको देश की सुरक्षा के लिए खतरा तक बता दिया था। उन्होंने कहा था कि सिद्धू के पाकिस्तान से संबंध हैं और ऐसे में वह देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।