हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश किसान नेता गु...

    किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने किया अपनी पार्टी का ऐलान, बनाई संयुक्त संघर्ष पार्टी

    Gurnam Singh Charuni

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी ने आज संयुक्त संघर्ष पार्टी का ऐलान करते हुये कहा है कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव में उतरेगी तथा 117 सीटों पर लड़ेगी। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि पार्टी का स्वरूप धर्मनिरपेक्ष होगा तथा अच्छे लोगों को आगे लाना और राजनीति की सफाई उनका लक्ष्य रहेगा। उनकी पार्टी सभी वर्गाें के कल्याण के लिये काम करेंगी।उनकी पार्टी 2024 मेें होने वाले लोकसभा चुनाव में भी उतरेगी। चढूनी ने साफ किया कि वह खुद तो चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन ऐसे लोगों को राजनीति के जरिये आगे लेकर आयेंगे जो जनहित की राजनीति करेंगे ।

    पंजाब के किसान उनके इस फैसले से एकमत नहीं

    चढूनी पहले ही मिशन पंजाब के तहत किसानों को चुनाव लड़वाने की घोषणा कर चुके हैं। लेकिन पंजाब के किसान उनके इस फैसले से एकमत नहीं थे। चढूनी अपने मिशन पंजाब के तहत फतेहगढ़ साहिब में दौरे के दौरान एक उम्मीदवार की घोषणा भी कर चुके हैं। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा उनके पंजाब में चुनाव लड़ने के निर्णय से सहमत नहीं था, लेकिन चढूनी अपने निर्णय पर अडिग रहे।

    हरियाणा छोड़कर पंजाब नहीं जाएंगे

    पंजाब में चुनाव लड़ने की घोषणा के तहत गुरनाम सिंह यह भी कह चुके हैं कि हरियाणा छोड़कर पंजाब नहीं भागेंगे। वो मिशन पंजाब के तहत पंजाब में चुनाव नहीं लडेंगे, बल्कि चुनाव लड़वाएंगे। हरियाणा से संबंध होने के सवा पर वह कह चुके हैं कि ने पैराशूट नहीं होंगे। उनका पुश्तैनी गांव पंजाब में है। संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब में चुनाव लड़ने के उनके निर्णय से सहमत नहीं था। इसी के चलते चढूनी दूसरे किसान नेताओं पर समय-समय पर तंज भी कसते रहे हैं। चढूनी का कहना है कि किसान अपनी खुद की सरकार क्यों नहीं बना सकता।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here